प्रदेश को जापान बनने से बचाएं : चंद्रबाबू नायडू

January 20, 2015 | 12:43 PM | 241 Views

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के लोगों से ज्यादा बच्चे पैदा करने की अपील की है, हालांकि नायडू का यह बयान बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की तरह नहीं है। नायडू ने कहा कि मुझे प्रदेश को जापान नहीं बनना है और पश्चिम गोदावरी जिले में स्मार्ट विलेज कैंपेन लॉन्च करने के लिए आये जब कहा कि ज्यादा बच्चे पैदा करना एक अच्छा कदम हो सकता है... युवा जल्दी शादी नहीं कर रहे हैं। यदि शादी भी की तो बच्चे पैदा नहीं कर रहे हैं, इस लिये प्रदेश में नव जवानों से ज्यादा बूढ़े लोगों की संख्या बढ़ रही है। मैंने परिवार नियोजन की जोरदार वकालत की थी लेकिन अब इसके प्रभावों को भी देखना चाहिए। दक्षिणी राज्यों की तरह आंध्र प्रदेश में भी औसत एक परिवार में दो से भी कम बच्चे हैं। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने एक दशक बाद आंध्र की सत्ता में वापसी की है। जब पहली बार सत्ता में आए थे तो परिवार नियोजन की जबर्दस्त वकालत की थी। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद को आईटी हब बनाने में अहम भूमिका अदा की थी। अब राज्य कीजनसंख्या की स्थिति बदल गई, मैं चाहता हूं कि प्रदेश में ज्यादा युवा हों ताकि विकास की गाड़ी तेजगति से दौडना चालू होगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय