200 से अधिख बाल मजदूरों को मिली मुक्ती

January 24, 2015 | 03:27 PM | 43 Views

हैदराबाद की एक फैक्ट्री से शुक्रवार की रात एक ऑपरेशन चलाकर करीब 200 बाल मजदूरों को रिहा कराया। सारे बच्चे हैदराबाद के पुराने शहर इलाके से छुड़ाए गए। बच्चों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल हैं जिनमें लड़कों की संख्या ज्यादा है। बंधक बनाए गए बच्चों से चूड़ी और चमड़े के फैक्ट्री में काम कराया जाता था। आपको बता दें कि इन फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होने वाला रसायन स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होता है। छुड़ाए गए बच्चों में से कुछ की उम्र महज 6 साल है। पुलिस ने बताया कि छुड़ाए गए बच्चे उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। जिन्हें अच्छा काम दिलवाने के बहाने हैदराबाद लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय