वर्ल्ड कप की धमाकेदार शुरुवात 98 रनों से धो दिये श्रीलंका को

February 14, 2015 | 12:16 PM | 48 Views

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2015 विश्वकप की शुरुवात दी धमाकेदार हुई है, न्यूजीलैंड ने अपने कैप्टन ब्रैंडन मैकुलम और बैटसमैन कोरी एंडरसन की हॉफ सेंचुरियों की हेल्प से श्रीलंका को 98 रनों से धो दिया।न्यूजीलैंड की 331 रनों के भारी भरकम लक्ष्य के आगे श्रीलंका महज 233 रन बना सकी। 331 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के ओपनर तिरिमाने के अलावा एक भी बल्लेबाज नहीं चला। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने हागले ओवल मैदान पर शनिवार को आईसीसी विश्व कप-2015 के पूल-ए के अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका के सामने 332 रनों की चुनौती रखी है।श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला, किया।मेजबान टीम को 1996 में विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई टीम का यह फैसला काफी रास आया और उसने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 331 रन बना लिए।ल्यूक रोंची 19 गेदों पर चार चौके लगाकर नाबाद लौटे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय