फिर योगराज ने धोनी पर निशाना साधा

April 07, 2015 | 04:14 PM | 350 Views
Yograj_sattairs_MS_Dhoni_niharonline

क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधा है। उन्होंने धोनी के खिलाफ कई बयान दिया है और आपत्तिजनक बातें भी कही है। एक बार फिर अपने बेटे युवराज सिंह के टीम में जगह नहीं मिलने के लिए धोनी को दोषी ठहराया है। योगराज ने एक हिंदी न्यूज चैनल पर धोनी के खिलाफ बरसते हुए कहा कि अगर मैं मीडिया में होता तो मैं धोनी को थप्पड़ मार देता। धोनी घमंडी हैं। जैसे रावण का अहंकार टूटा था, वैसे ही धोनी का अहंकार भी कभी-ना-कभी कष्ट होगा। वो खुदको रावण से भी ऊपर समझते हैं। मैंने उन जैसा बुरा इंसान कभी नहीं देखा है। उन्होंने धोनी को श्राप देते हुए कहा कि एक दिन आएगा जब धोनी भीख मांगेंगे और उन्हे किसी से कोई मदद नहीं मिलेगी। वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ धोनी के चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए योगराज सिंह ने कहा कि, 2011 के फाइनल में युवराज को बल्लेबाजी करनी थी लेकिन धोनी ने उसे रोक दिया और खुद बल्लेबाजी कर हीरो बन गया। इस बार उसने ऐसा क्यों नहीं किया। वह क्यों वह छठे नंबर पर उतरा? यदि वह अपने आपको महान मानता है तो उसे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत दिलानी चाहिए थी।मीडिया में यह भी खबरें आई कि युवराज को धोनी की वजह से टीम से बाहर होना पड़ा। युवराज सिंह वर्ष 2011 वर्ल्ड कप के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय