बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी की खबरों को सिरे से नकार दिया है। अनुष्का ने इस ख़बर को अफवाह करार देते हुए कहा है कि वो अभी शादी नहीं करने वाली हैं। अनुष्का शर्मा की तरफ से जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया है कि अनुष्का शर्मा की शादी के बारे में चल रही हर तरह की खबरों में कोई सच्चाई नहीं हैं इस समय अनुष्का अपने काम में पूरी तरह व्यस्त हैं और खुश भी हैं।
उन्होंने अपने रिलेशनशिप के बारे में हमेशा खुलकर बात की है और उन्हें अच्छा लगेगा कि आप अटकलबाजी की बजाय उनकी जिंदगी से संबंधित भी जानकारी के लिए उनके अनाउंसमेंट का इंतजार करें।आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द दी क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं लेकिन अब अनुष्का शर्मा ने इन रिपोर्ट्स को सिरे से नकार दिया है।
कुछ दिनों पहले ही अनुष्का शर्मा को उनके पापा की मौजूदगी में ही उनके ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली डेट पर लेकर गए थे। दोनों ने साथ-साथ अनुष्का के पापा की मौजूदगी में ही लंच किया। इसके अलावा ऐसी खबरें भी हैं कि ये लव कपल मुंबई के वर्ली में एक घर भी खोज रहे हैं। जिसके लिए वो वर्ली के ‘ओमकार 1973‘ अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स पहुंचे। जहां उन्हें लगभग अपना नया आशियाना पसंद आ ही गया है।