26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी असिन

October 26, 2015 | 12:58 PM | 2 Views
Asin-Rahul-Sharma-niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन इसी साल 26 नवंबर को शादी के बंधने जा रही हैं। असिन दिल्ली के बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी करने जा रही हैं। उनकी शादी 26 नवंबर को दिल्ली के एनएच 8 होटल में होगी।

बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के करीबी दोस्त और फैमिली वाले ही शामिल होंगे।

खबरें ये भी हैं कि असिन अपने बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए मुंबई में एक पार्टी रखने वाली हैं। हालांकि, इसकी डेट अभी तक फाइनल नहीं हुई है।

बता दें कि असिन के होने वाले पति राहुल शर्मा मोबाइल कंपनी माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर भी हैं। इन दोनों की मुलाकात असिन के करीबी दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने करवाई थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय