बॉलीवुड में बायोपिक

August 20, 2015 | 05:58 PM | 3 Views
Biopics_of_Bollywood_niharonline

बॉलीवुड में बायोपिक का चलन तेज हो चुका है।ऐसी कई फिल्में बनी जो किसी न किसी के जीवन पर आधारित रही।

मैरी कॉम: फिल्म मैरी कॉम भी एक बायोपिक फिल्म है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मैरी कॉम की भूमिका निभाई है। मैरी कॉम बॉक्सिंग में भारत की प्रतिनिधि के रूप में कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। निर्देशक ओमंग कुमार ने इस फिल्म को बनाया। मैरी कॉम किस तरह बॉक्सिंग को लेकर जिद्दी थीं। उनका क्या जुनून था। फिल्म के शुरुआत से लेकर अंत तक वही दर्शाने की कोशिश की गयी थी। इस फिल्म को बड़े पर्दे पर काफी सराहना मिली।

भाग मिल्खा भाग:भाग मिल्खा भाग धावक मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फ़िल्म है। ये फिल्म 2013 में आई थी। इसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। अप्रैल 2014 में 61वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फ़िल्म को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजक फिल्म का पुरस्कार भी मिला था। मिल्खा सिंह को फ्लाइंग सिख के नाम से भी जाना जाता है। इस फिल्म में मिल्खा सिंह के जीवन और संघर्र्षो की कहानी को बयां किया गया था। फरहान अख्तर ने इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई थी।

मंगल पांडेः भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले मंगल पांडे की जीवनी को भी बड़े पर्दे पर उतारा जा चुका है। इस बायोपिक का नाम था मंगल पांडे। इस फिल्म में आमिर खान ने मंगल पांडे की भूमिका निभाई थी। जिसे दर्शकों ने देहद पसंद किया था।मंगल पांडे के द्वारा भड़काई गई क्रांति की ज्वाला से ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन बुरी तरह हिल गया था।इस फिल्म में मंगल पांडे की क्रांति को दिखाया गया था। इस फिल्म को केतन मेहता ने बनाया था।

बैंडेट क्वीन:बैंडेट क्वीन चंबल की रानी कही जाने वाली फूलन देवी की कहानी है। 1994 में आई इस बायोपिक में सीमा विश्वास ने फूलन की भूमिका निभाई थी।कभी चंबल फूलन देवी के नाम से जाना जाता था। बीहड़ में उसकी दहशत थी। गांव में जब बच्‍चा रोता था तो मां कहती थी सो जा वरना फूलन आ जाएगी।फूलन देवी की कहानी को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था। आखिर फूलन किस तरह से डाकू बन गई,इसके पीछे क्या वजह रही। फिल्म में विस्तार से दिखाया गया था।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह: इस फिल्म को 2002 में बनाया गया था। ये फिल्म स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित है। अजय देवगन ने इस बायोपिक में भगत सिंह की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में ये दिखाया गया कि कैसे भगत सिन्ह ने ब्रिटिश राज के खिलाफ लड़ाई लड़ी। और देश को आजाद कराने में उन्होंने कैसे अपना योगदान दिया ।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय