बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका के सितारे इन दिनों बुलंदी पर है।आजकल वो अपने अच्छे समय का लुफ्त उठा रही हैं क्योंकि दीपिका ने अपनी फीस बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दी है। दीपिका एक प्राइवेट सेक्टर के लीडिंग बैंक की ब्रांड एम्बेसडर हैं। मांग के अनुसार आसानी से फीस भी मिल रही है क्योंकि वह कई निर्देशकों की पसंद बनी हुई है। ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए भी कई कंपनियां उनको पसंद कर रही है।
जानकार सूत्रों के अनुसार लीडिंग बैंक की ब्रांड एम्बेसडर के लिए दीपिका का कांट्रैक्ट 18 महीनों के लिए बढ़ाया गया है इसके लिए 5.50 करोड़ रुपये की मांग की थी, जबकि इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये की बढ़त थी। कुछ सूत्रों का मानना है कि दीपिका ने अपना कांट्रैक्ट हाल ही में रिव्यू किया है। आपको बता दें कि दीपिका की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ है। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा भी होंगी।