बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने करवाई प्लास्टिक सर्जरी

August 25, 2015 | 04:35 PM | 2 Views
Bollywood_actress_got_plastic_surgery_niharonline

बॉलीवुड में कदम रखने के बाद अक्सर ऐक्ट्रेस प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं।हम आपको ऐसी हीं एक्ट्रेस के बोर में बताने जा रहे हैं जिन्होंने खुद को सुंदर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई ।

कंगना राणावत:कंगना को बॉलीवुड में स्टाइल आईकन माना जाता है। उन्होंने अपने दिल लुभानेवाली अदा से सबका दिल जीत लिया है।फिल्म गैंस्टर से बाॅलीवुड में कदम रखने वाली कंगना को कई अवार्ड मिले हैं। पर वो अपने लुक से खुश नहीं थी।उन्होंने भी दूसरों की तरह ही सर्जरी का सहारा लिया और स्तन प्रत्यारोपण किया।फिर उनके पतले होंठ भी अचानक मोटे नजर आने लगे।लेकिन उनका कहना था कि यह बदलाव उनके वर्कआउट के कारण है।लेकिन वर्कआउट के कारण होंठो में बदलाव आना मुश्किल होता है यह सबको पता है।लोगों का कहना है कि उनके लुक में यह बदलाव लोगों को कुछ ज्यादा पसंद नहीं आया है।कहा तो ये जाता है कि कंगना ने होठों के रंगों को भी बदलवाया था।

अनुष्का शर्माः अनुष्का शर्मा ने भी लिप सर्जरी करवाई थी हालांकि अनुष्का इस बात को मानने से इनकार करती रही हैं।‘कॉफी विद करण’ टॉक शो में आने के बाद अचानक की अनुष्का शर्मा के होंठ अलग हीं नजर आने लगे। जब ये बात मीडिया में आई तो अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं किया है बल्कि एक तरह का लिप एनहैन्सिंग टूल का इस्तेमाल किया जो कुछ दिनों के लिए है।लेकिन दर्शकों का कहना है कि उनके पहले का रूप ही ज्यादा सुंदर था।अनुष्का शर्मा के होंठों में आए बदलाव को साफ साफ देखा जाता है।

श्रीदेवीः श्रीदेवी ने भी अपने नाक की सर्जरी करवाई थी।श्री देवी भी अपने नाक की बनावट को लेकर खुश नहीं थी।इसलिए उन्होने अपने नाक की सर्जरी करवाई थी।

शिल्पा शेट्टी:फिल्म बाजीगर से बड़े पर्दे पर आने वाली शिल्पा शेट्टी और बाज की शिल्पा में काफी अंतर है।बाजीगर में आपको शिल्पा का मोटा नाक तो याद होगा हीं।शिल्पा भी अपने नाक को लेकर नाखुश थीं इसलिए उन्होंने अपने नाक की सर्जरी करवाई।शिल्पा ने सर्जरी को लेकर अपने दर्शकों से कुछ भी नहीं छुपाया।वह अपने नाक के रूप को लेकर बिल्कुल खुश नहीं थी।अपने नाक को ठीक करने के लिए उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया।

कोएना मित्रा: ‘सक्की सक्की’ गाना से कोएना लोकप्रिय आइटेम गर्ल बन गई थी।उन्होंने अपने लुक को और भी आकर्षक बनाने के लिए नाक की प्लास्टिक सर्जरी की थी।मगर दुख की बात यह है कि सर्जरी सही तरह से नहीं हो पाया और उनका नाक पहले से भी ज्यादा बेकार नजर आने लगा।लेकिन उन्होंने इस बात को लज्जावश छुपाया नहीं बल्कि सबके सामने खुलकर इस बारे में बात की।उनके नाक को लेकर बहुत तरह से मजाक उड़ाया गया। लेकिन बाद में कई बार सर्जरी करने के बाद उन्हें नाक का रूप बदला लेकिन पूरी तरह से बदल नहीं पाया, थोड़ा-सा टेढ़ा ही रह गया।


राखी सावंत:राखी सावंत भी बॉलीवुड की ऐसी हस्ती हैं जिन्होंने अपने दर्शकों से सर्जरी के बारे में कुछ भी नहीं छुपाया।खुद को आकर्षक बनाने के लिए राखी ने बहुत तरह की सर्जरियाँ की हैं।अपने होंठ, जबड़ा, गाल, स्तन प्रत्यारोपण करके नया आकृति प्रदान करने के लिए कई तरह की सर्जरियाँ की हैं।उन्होंने खुद ही एक मशहूर टॉक शो में कहा था कि भगवान जो वांछित रूप नहीं देते हैं वह डॉक्टर दे पाते हैं।लेकिन इसका फल यह हुआ कि उनका लुक नैचरल और आकर्षक नहीं लगता है।यहाँ तक कि अच्छा मेक-अप भी इस कमी को नहीं छिपा पाता है।

मिनिषा लांबा:‘यहाँ’ फिल्म से मिनिषा लांबा नें फिल्मजगत में कदम रखा था। इस फिल्म में वह आम प्यारी-सी लड़की की तरह नजर आती हैं।मगर ‘किडनैप’ फिल्म में उनका दूसरा ही रूप नजर में आया जो प्लास्टिक सर्जरी का ही कमाल नजर में आ रहा था।होंठ पहले से अलग नजर आ रहे थें, वह पहले से ज्यादा स्लिम लगा रही थी।उनका कहना था कि यह उनके बहुत ज्यादा जिम और वर्कआउट करने का परिणाम था।लेकिन उनके इस लुक में वह रियल वाली बात नहीं थी।उनके इस रूप में कोई वास्विकता ही नहीं थी।

जुही चावला:जुही चावला अपने मीठी और प्यारी मुस्कान के लिए सबके दिल में बसी हैं।उन्होंने ने भी सर्जरी की थी मगर दूसरों के तरह भी उन्हें भी कुछ अच्छा परिणाम नहीं मिला।सर्जरी के पहले उनका नाक ज्यादा बेहतर लगता था।हालांकि वो भी दूसरी अभिनेत्रियों की तरह सर्जरी की बात को मानने से इनकार करती रहीं।

प्रियंका चोपड़ा:बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंचने वाली प्रिंयका चोपड़ा ने भी अपने नाक और होंठो की सर्जरी करवाई थी।बताया जाता है कि प्रियंका अपने नाक और होठों को लेकर खुश नहीं थीं।जब प्रियंका ने फिल्मजगत में कदम रखा था तब वह कुछ अलग ही नजर आती थी।लेकिन वह अपने नाक के खुबसूरती को लेकर ज्यादा खुश नहीं थी।सर्जरी के बाद उनके होंठ ज्यादा फूले और मोटे नजर आते हैं।लेकिन अब भी कुछ लोगों का मानना है कि पहले का रूप ही उनका अच्छा था।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय