फिर लौट ने के चक्कर में...

February 19, 2015 | 12:46 PM | 113 Views
KoenaMitra_comeback_niharonline

खो गयी कोएना वापस आ रही है... हाल ही में एक डिजाईऩर स्टोर को लॉंच करने मुंबई पहुंची बालीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने फिल्म दुनिया में अपनी वापसी की बात की। इन्होंने मुसाफिर, एक खिलाड़ी एक हसीना, अपना सपना मनी मनी और अनामिका जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी थी।कोएना लगभग 7 वर्षों से बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं, उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म अनामिका 2008 में आई थी। कोएना का कहना है कि उनको मिलने वाले फिल्मों के ऑफर खास नहीं थी, इसलिए उन्होंने इनमें काम न करने का फैसला लिया था और मैं उम्मीद करती हूं कि मैं भविष्य में जो भी काम करूं, लोग उसे पसंद करें और याद रखें। कोएना एक फिल्म की शूटिंग के लिए लॉस एंजिलिस से आई हैं। उन्होंने कहा मैं फिलहाल इस साल यही एक फिल्म करूंगी। कुछ वक्त पहले कोएना की नाक की सर्जरी बिगड़ने की खबरें सामने आई थीं। इसी कारण से उन्हें काम मिलने में परेशानी हो रही थी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय