बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। भले ही दीपिका बार-बार ये कहती रही हों कि उनके और रणवीर के बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है, वो केवल अच्छे दोस्त हैं लेकिन मीडिया के बाद अब खुद रणवीर के दोस्त कहते हैं कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल से हो गए हैं। अब तो दोनों एक दूसरे को सरेआम ‘किस‘ करते नजर आए।
जी हां, बताया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया उसके बाद जब दोनों जाने लगे तो एक-दूसरे को ‘किस‘। लाख छुपाने के बाद भी दोनों फोटोग्राफर्स की नजरों से बच नहीं पाए। हालांकि दीपिका ने हैट पहन रखा था जिस वजह से तस्वीरें साफ नहीं आई लेकिन इस तस्वीर से इन दोनों के दिल हाल बयां हो रहा है।
दीपिका और रणवीर ने कभी खुलकर अपने रिश्ते का इजहार नहीं किया है लेकिन अक्सर दोनों अपने प्यार की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर और दीपिका अपने आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आएंगे ।इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी बेहतर अभिनय के साथ नए लुक में दिखेंगी। रणवीर, दीपिका और प्रियंका की फिल्म बाजीराव मस्तानी 18 दिसंबर को रिलीज होगी।