शशि कपूर को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट‘ पुरस्कार

October 06, 2015 | 12:57 PM | 2 Views
Shashi_Kapoor_receives_lifetime_achievement_award_niharonline

फिल्मी दुनिया के मशहूर अभिनेता शशि कपूर को छठे जागरण फिल्म समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट‘ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सेहत सही नहीं होने के बाद भी शशि कपूर इस समारोह में शामिल हुए और पुरस्कार किया।इससे पहले शशि को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया था। निर्देशक श्याम बेनेगल ने अपने हाथों से शशि कपूर को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट‘ पुरस्कार प्रदान किया। शशि कपूर ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक कई फिलमें की।

शशि ने सत्यम शिवम सुंदरम, त्रिशूल , कभी-कभी और कलयुग जैसी कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है।शशि को सम्मानित किए जाने के अवसर पर निर्देशक सुधीर मिश्रा ने कहा कि इस पुरस्कार के लिए वे सबसे उपयुक्त हैं। कोई भी पुरस्कार उनकी उपलब्धियों से बढ़कर नहीं है।इस अवसर पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को अपनी डेब्यू फिल्म ‘दम लगा के हइशा‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला तो वहीं बांग्ला अभिनेता दुलाल सरकार को ‘चोटोदेर चोबी‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और शूजीत सरकार को ‘पीकू‘ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।

फिल्म ‘पीकू‘ के लिए शूजीत सरकार को लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ निर्देशक घोषित किया गया। वहीं ज्‍योति नूरन ने ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में गायन के लिए सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार जीता। फिल्म ‘हैदर‘ के लिए विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक घोषित किया गया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय