बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का टकराव

October 06, 2015 | 11:28 AM | 7 Views
shahrukh_kajol_dilwale_niharonline.jpg

आगामी दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव होने वाला है। दो फिल्मों में से एक दिलवाले है तो दूसरी बाजीराव मस्तानी। यह दोनों फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। इन दोनों फिल्मों को लेकर सिनेमा घरों में भीड़ बढ़ने वाली है क्योंकि दिलवाले और बाजीराव मस्तानी को लेकर दर्शकों में भी काफी उत्साह है। दरअसल बात यह है कि संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रहे बाजीराव मस्तानी में डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोन, प्रियंका चोपड़ा और रणवीर एक साथ नजर आने वाले है। वहीं रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में शाहरुख खान, काजोल लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ दिखेंगे। इस वजह से दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों को बेसब्री से इंतजार हैं। दोनों फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है। इस पर प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि दोनों फिल्में एक दूसरे से अलग हैं इसलिए दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेगी। मुझे आशा है कि दोनों फिल्मे बेहतर करें।

आपको बता दे कि शाहरुख और काजोल 2010 में आई फिल्म माई नेम इज खान में एक साथ नजर आये थे। इस जोड़ी को दर्शक भी काफी पसंद करते है। इसलिए कहा जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय