‘हेट स्टोरी 3‘ का गाना लॉन्च,बोल्डनेस की सारी हदें पार

October 23, 2015 | 10:55 AM | 6 Views
Hate-Story-3-first-song-niharonline

बोल्डनेस से भरपूर फिल्म ‘हेट स्टोरी 3‘ के ट्रेलर को लॉन्च हुए अभी चार दिन हीं हुए हैं इस बीच इसे  एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें कि इस फिल्म में अभिनेत्री डेजी शाह, जरीन खान काफी हॉट और सेक्सी नजर आ रहे हैं।

फिल्म में शरमन जोशी और करन सिंह ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के ट्रेलर को देख कर ये कहा जा सकता है कि जरीन खान और डेजी शाह ने यहां बोल्डनेस की सारी हदें तोड़ दी हैं।

आपको बता दें कि डेजी शाह और जरीन खान को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले सुपरस्टार सलमान खान हैं। अब इस फिल्म का पहला गाना ‘तुम्हे अपना बनाने का...‘ रिलीज हो गया है। यह गाना जरीन और शरमन पर फिल्माया गया जिसमें भरपूर लव मेकिंग सीन्स हैं।

इसे भी अक तक करीफ 15 लाख दर्शकों ने देखा है। हेट स्टोरी-3 से पहले भी इस फिल्म का दो भाग रिलीज हो चुका है जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय