एक बार फिर से बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और रितिक की पूर्व पत्नी सुजैन एक साथ देखे गए। दरअसल 26 अक्टूबर को सुजैन अपना 37 जन्मदिन मना रहीं थी। इस दौरान अर्जुन रामपाल और सुजैन कैफे में रंगे हाथों पकड़े गए। इससे पहले दोनों की शादी की खबरों ने भी खूब जोड़ पकड़ा था। जिसे बाद में सुजैन और उनकी मां ने नकार दिया था।
अब फिर से दोनों को लेकर हॉट गॉसिप चल रहा है कि अर्जुन रामपाल ने 26 अक्टूबर को सुजैन का 37वां जन्मदिन मनाया।वैसे तो सुजैन ने 26 अक्टूबर को अपना बर्थडे मां जरीन खान, पिता संजय, भाई-बहन और दोनों बेटे रेहान और रिधान के साथ जुहू के अपने घर में मनाया। खबर है कि रात को सुजैन अपने कुछ करीबी दोस्तों के साथ मुबंई के शानदार नाइट क्लब में गई जहां उनके साथ अर्जुन रामपाल भी नजर आये।
मीडिया में आये दिन यह खबरें आती रहती हैं कि सुजैन और अर्जुन रामपाल साथ-साथ नजर आये। लेकिन हर बार सुजैन और अर्जुन अफवाह बता ऐसी खबरों को खारिज कर देते हैं। हाल ही में सुजैन ने कहा था कि जिन अफवाहों में परिवार पर टिप्पणी की जाती हैं वह तकलीफदेह है।
सुजैन ने आगे कहा कि अगर मेरी मुलाकात की गलत खबरें मीडिया में उछाली जाती हैं तो यह प्रेस की गैर-जिम्मेदाराना हरकत है और मीडिया को समझना चाहिए कि ऐसी अफवाहों से तकलीफ पहुंचती है। मैं सिंगल हूं और मुझे इस पर गर्व है।