क्या इसी वजह से पुली थिएटरों नहीं चली

October 01, 2015 | 12:05 PM | 5 Views
puli-movie-latest-photos-niharonline.JPG

दक्षिण भारत के फिल्मों में सुपरस्टार माने जाने वाले विजय समेत फिल्म 'पुली' की पूरी स्टारकास्ट के यहां बुधवार के दिन छापा मारा गया। इनकम टैक्स अधिकारियों ने ये रेड ऐसे वक्त में मारी जब पुली गुरुवार को रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी, हंसिका मोटवानी, श्रुति हासन और विजय जैसे कलाकारों से जुड़ी इस फिल्म को बनाने में 120 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

सूत्रों का मानना है कि विजय के करियर की यह सबसे महंगी फिल्म है। इसे स्पेशल इफेक्ट्स और तकनीक के मामले में बाहुबली जैसी फिल्म बता रहे हैं।

विजय के घर और रिजॉर्ट के अलावा 'पुली' के डायरेक्टर चिंबू देवान, प्रोड्यूसर शिबू थामीन्स, सेल्वाकुमार, मदुरई अन्बू और फाइनेंसर रमेश के घर भी छापा मारा गया। टैक्स चोरी के मामले में ये कार्रवाई हुई है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में काम करने वाले अन्य कलाकारों और क्रू मेंबर्स के घर भी रेड पड़ी है। 'पुली' में कुछ ऐसा इन्वेस्टमेंट किया गया है जिसके सोर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस वजह से ही ये कार्रवाई की गई। साउथ की एक्ट्रेस समंथा रूथ प्रभु और नयनतारा के घर भी छापा मारा गया। इसी कारण से शायद आज (गुरुवार) रिलीज होने वाली यह पुली थिएटरों में नहीं चल पायी। लेकिन पुली फिल्म मैट्नी शो से रिलीज होने की संभावना है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय