43 साल के हुए मशहूर सिंगर ‘शान‘

September 30, 2015 | 05:28 PM | 2 Views
singer_shaan_birthday_niharonline

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर शान आज 43 साल के हो गए। 30 सितम्बर 1972 को शान का जन्म हुआ था। शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी था। 1989 में महज 17 साल की उम्र में अपने करियर का शुरूआत करने वाले शान को कौन नहीं जानता। शान ने अब तक लगभग 10 भाशाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। बचपन में शान ने जिंगल्स से अपने करियर की शुरूआत की। अपने करियर में शान ने पाकिस्तानी गाने भी गाए।

शान ने बॉलीवुड फिल्मों में कई हिट गाने भी गाए। जब से तेरे नैना मेरे नैनो से...मैं ऐसा क्यों हूं.. आओ मीलों चलें...कसम की कसम है कसम से,,,जैसे मशहूर गाने गाए।

शान का गाया गाना तन्हा दिल अभी भी उनके चाहने वालों के दिलों पर राज कर रहा है। शान ने अपने करियर में सा रे गा मा पा, सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प्स जैसे शो को भी होस्ट किया।उन्होंने संगीत के क्षेत्र में कई अवार्ड भी जीते।

शान का परिवार
शान के पिता नाम मानस मुखर्जी था, वो भी एक संगीतकार थे। शान की बहन सागारिका भी बॉलीवुड सिंगर है। शान के पिता का देहांत उस वक्त हुआ जब वो महज 13 साल के थे। इसी कम उम्र में शान के उपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। शान की मां ऐसे वक्त में उनके साथ रही और परिवार की जिम्म्ेदारी खुद उठाई।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय