वर्ल्ड डांस डे पर ‘जुगनी‘ से मिलेगा डांस का मौका

April 29, 2015 | 12:00 PM | 122 Views
terence_madhuri_ Jugni_will_get_the_chance_ to_ dance_on_World_ Dance_Day_ niharonline

29 अप्रैल को वर्ल्ड डांस डे है। इस मौके पर जानी मानी मशहूर अभिनेत्री और डांसर माधुरी दीक्षित नयी प्रतिभाओं को डांस सिखाएंगी। माधुरी मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुइस के साथ मिल कर ‘जुगनी’ नाम का एक डांस महोत्सव शुरू करेंगी। जिसमें नए प्रतिभाशाली डांसरों को डांस सिखाया जाएगा। जिसमें एक विजेता को डांस सीखने के लिए स्कॉलरशिप दी जाएगी। इस बारे में टेरेंस ने कहा कि ये प्रतिभाशाली डांसर्स के लिए एक नया मंच है। ‘जुगनी’ के जरिये एक नया दरवाजा खुला है जिसमें हमने भारतीय डांसर्स के साथ विदेशी डांसर्स भी बुलाए हैं जो वर्कशॉप में भाग लेंगे और डांस सिखाएंगे। पहले से ही माधुरी दीक्षित अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप डांस विद माधुरी के जरिये लोगों को डांस सिखा रही हैं। इस नई तरह की पहल के बारे में माधुरी दीक्षित ने कहा कि डांस के टैलेंट को मौका देना और उन्हें प्रोत्साहन देना जरूरी है और हमारी यही कोशिश है। 
                                                                                                                             

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय