अभिनेता इमरान खान और कंगना रनौत आने वाली फिल्म कट्टी बट्टी में दोनों ने एक दूसरे को लगभग 24 घंटे तक किस किया। दोनों इस फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। ये एक रोमांटिक,कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के एक गाने लिप टू लिप किसियां की शूटिंग के दौरान दोनों ने 24 घंटे एक-दूसरे को चुंबन किया। गाने में उन्होंने तीन दिन में आठ घंटे तक चुबन किया।
निर्माताओं का कहना है कि भारत में स्टॉप मोशन तकनीक का इस्तेमाल पहली बार किया जा रहा है। जिसका इस्तेमाल गाने लिप टू लिप किसियां में किया गया है।
फिल्म के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि यह तकनीक भारत में नई है।यह बहुत रोमांचक है।गाना इसके रंग में अच्छे से ढला है। इमरान और कंगना दोनों ने पेशवर ढंग से इस दृश्य को किया। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म कट्टी बट्टी नई उम्र के रिश्ते पर आधारित है। जो रोमांटिक कॉमेडी से शुरू होगी।
फिल्म सिनेमाघरों में 18 सितंबर को प्रदर्शित होगी।इस फिल्म के इमरान खान लंबे समय के बाद पर्दे पर नजर आएंगे वहीं कंगना को इस फिल्म से काफी उम्मीद है।