कियारा आडवाणी बनेंगी धोनी की पत्नी!

August 19, 2015 | 01:22 PM | 3 Views
Kirara_Adwani_niharonline

महेन्द्र सिंह धोनी पर बनने जा रही बायोपिक में कियारा आडवाणी को भी रोल मिल गया है। इस बायोपिक में सुशांत सिंह राजपूत धोनी का किरदार निभाते नजर आएंगे तो वहीं कियारा धोनी की पत्नी यानि साक्षी का किरदार निभाएंगी। काफी दिनों से ये तय नहीं हो पा रहा था कि आखिर किस हिरोइन को साक्षी का रोल प्ले करने के लिए चुना जाए। इन तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए फिल्मी पर्दे पर महेंद्र सिंह धोनी बनने जा रहे सुशांत सिंह राजपूत को आखिरकार अपनी पत्नी साक्षी मिल ही गई। नीरज पांडे के निर्देशन में बन रही धोनी की बायोपिक की हीरोइन को लेकर जो चर्चा चल रही थी वो अब थम गई।कियारा ने खुद बताया कि इस फिल्म के उन्हे चुन लिया गया है। अब वो धोनी की बायोपित में याक्षी का किरदार निभाएंगी। इससे पहले कियारा ने फिल्म फुगली में काम किया था।कियारा ने बताया कि ये मेरी किस्मत है। मैंने फुगलीश् के बाद लंबे समय तक जानबूझकर कोई फिल्म साइन नहीं की थी, क्योंकि मुझे लग रहा था कि कुछ बेहतर होने वाला है। मेरे सब्र का फल मुझे मीठा मिला। नीरज पांडे के साथ काम करना सुखद साबित होने वाला है, यह वाकई बड़ा मौका है।कियारा को उम्मीद है कि जल्द ही वो धोनी और उनकी पत्नी साक्षी से मिलेंगी। फिलहाल वो अपने किरदार की तैयारी में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि साक्षी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। मैं जितना भी उनके बारे में इंटरनेट से सीख सकती हूं, सीख रही हूं और देख रही हूं।कियारा की मुलाकात इस फिल्म के हीरो सुशांत से हो चुकी है। यह फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय