‘प्रेम रत्न धन पायो‘ का नया गाना रिलीज,5 लाख बार देखा गया

October 29, 2015 | 12:23 PM | 4 Views
Prem-Ratan-Dhan-Payo-new-song-gets-5-lakhs-views-niharonline

सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो‘ का नया गाना ‘जब तुम चाहो‘ रिलीज हो गया है।गाने में सलमान और सोनम कपूर की केमेस्ट्री देखी जा सकती है।

इस गाने को जारी हुए लगभग 24 घंटे हीं हुए हैं और इसे लगभग 5 लाख बार यू-ट्यूब पर देखा जा चुका है। गाने में दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आयेगी क्योंकि सलमान और सोनम की केमेस्ट्री गजब की है।

गाने के बोल अच्छे हैं और इसे गाया भी बेहतरीन ढ़ंग से गया है। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है वहीं मो. इरफान, दर्शन रावल और पलक ने आवाज दी है। गाने को लिखा है फेमस सॉन्ग राइटर इरशाद कामिल ने।

आपको बता दें कि फिल्म ‘प्रेम रत्न धन पायो‘ का ट्रेलर और गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में सलामन हो सकता है कि डबल रोल में दिखेंगे।

सलमान और सोनम के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर भी है। फिल्म 12 नवंबर 2015 को रिलीज होगी जिसका दर्शकों को इंतजार है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय