बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में नाम कमाने के बाद अब इंस्टाग्राम पर भी छा गई हैं।‘क्वांटिको’ अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।उनके ऑनलाइन फोटो शेयर करने वाली इस सेवा पर 40 लाख फॉलोवर्स हो गए हैं।
इस खास मौके पर 33 साल की पूर्व मिस वर्ल्ड ने अपने फॉलोवर्सों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने लिखा कि 40 लाख फॉलोवर्स..और अभी भी गिनती जारी है...मेरा इंस्टाग्राम का परिवार बढ़ता जा रहा है।इस प्यार के लिए आप सबका शुक्रिया। यह आप सबकी वजह से ही संभव हो पाया है।
प्रियंका पिछले साल अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर आई थी।अभिनेत्री फिलहाल संजय लीला भंसाली की ‘बाजीराव मस्तानी’ के प्रचार में व्यस्त हैं।फिल्म में वह मराठा पेशवा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।