दीपिका सबसे ज्यादा हॉट मेरे साथ लगती हैःरणवीर

November 06, 2015 | 01:02 PM | 3 Views
ranveer-singh-deepika-niharonline

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का कहना है कि डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा हॉट उनके साथ लगती हैं। दरअसल फिल्म तमाशा में दीपिका अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी वहीं बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी।

इस बारे में जब रणवीर से पूछा गया कि दीपिका सबसे ज्यादा हॉट किसके साथ लगती हैं तो उनका कहना था ‘मेरे साथ और कौन?‘ रणवीर ने कहा कि दीपिका सबसे ज्यादा मेरे साथ हॉट लगती है लेकिन जब तमाशा के प्रमोशनल इवेंट के दौरान दीपिका से भी यही सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जबाव नहीं दिया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दीपिका और रणवीर की जोड़ी को शाहरूख और काजोल की जोड़ी से तुलना की गई थी। इस पर रणवीर ने कहा शाहरूख-काजोल, शाहरूख-काजोल हैं और रणवीर-दीपिका, रणवीर दीपिका हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों जोड़ी की तुलना एक-दूसरे से करना ठीक नहीं है।दोनों कपल्स अपना एक अलग चार्म है। 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय