बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सगाई की ख़बर को एनकी बहन अर्पिता ने खारिज कर दिया है। ख़बर आई थी कि सलमान ने रोमानियाई टीवी सेलिब्रिटी लूलिया वांतुर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। इस बात से सलमान कि बहन अर्पिता खान शर्मा ने उनके भाई और रोमानियाई टीवी कलाकार लूलिया वंतूर की मंगनी से जुड़ी खबरों से इंकार किया।
अर्पिता ने ट्विटर पर लिखा कि अखबारों में या विभिन्न वेबसाइटों पर पढ़ी हुई सभी बातों पर यकीन ना करें। उन्होंने कहा कि लोग ऐसे ही अनाप शनाप चीजें लिखते रहते हैं।दरअसल कुछ समय पहले लूलिया के हाथ में अंगूठी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने सगाई कर ली है।सलमान और लूलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। लूलिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के समय सेट पर भी देखी गईं थीं।
पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया पहुंचीं थीं। वह सलमान के पूरे परिवार से मिल चुकी हैं। सलमान के पिता सलीम खान को लूलिया पसंद भी हैं।खबर तो यह भी थी कि लूलिया सलमान के फॉर्म हाउस में कुछ दिनों तक रही भी थीं।
इसी साल के शुरुआत में भी ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान ने शादी का मन बना लिया और इस साल के अंत तक वह अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगे। इन्हीं खबरों के बीच लूलिया के हाथ में रिंग देखी गई जिसके बाद सलमान संग सगाई की ख़बरें आने लगी।