बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी भी अब गायिका बन गयी है।प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और अलिया भट्ट के बाद अब शबाना आजमी ने भी गायिका की भूमिका निभा दी।शबाना आजमी ने अपनी आने वाली फिल्म चाक एंड डस्टर के लिए एक गाना रिकॉर्ड किया।शबाना का यह गाना गणित के प्रश्नों को हल करने के एक रूल पर आधारित है।इस गाने का संगीत संदेश शांडिल्य ने दिया है और बोल राजीव वर्मा ने लिखे हैं।संदेश शांडिल्य ने कहा कि यह गाना फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके जरिये अध्यापक अपने छात्रों को फिल्म में रूल के हिसाब से गाकर गणित सिखाएंगे।इस फिल्म में शबाना आजमी गणित की अध्यापक हैं और जब शबाना आजमी को संदेश ने गाने के लिए कहा तो उन्हें ये आइडिया पसंद आया।उन्होंने सबसे पहले गाने की धुन सुनी, गीत पढ़े और जब उन्हें सब अच्छा लगा तब उन्होंने गाना रिकॉर्ड कर दिया।आपको बता दें कि चाक एंड डस्टर में शबाना आजमी के अलावा जूही चावला, जरीना वहाब, उपासना सिंह और ऋचा चड्ढा मुख्य भूमिका निभा रही हैं।यह फिल्म 4 सितंबर को प्रदर्शित होगी।