रितिक के साथ फिल्म करना चाहती हैं सोनम!

September 02, 2015 | 01:15 PM | 3 Views
hrithik_and_sonam_latest_pic_niharonline

अभिनेता रितिक रोशन  को लोग विनम्र स्वभाव के लिए जानते हैं। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर भी रितिक के इस गुण की कायल हो गई हैं। शुरू में अभिनेता रितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर डरी सहमी हुई थीं लेकिन उनकी विनम्रता और कूल स्वभाव के कारण वह चकित रह गयी। सोनम और रितिक, महेश भट्ट निर्देशित 1990 में आयी ‘आशिकी‘ की लोकप्रिय गीत ‘धीरे-धीरे‘ के वीडियो में नजर आएंगे। गीत का नया वर्जन यो यो हनी सिंह ने गाया है और वह प्रदर्शित की गयी है।

सोनम ने कहा कि रितिक के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा। रैपर यो यो हनी सिंह की नई संगीत वीडियो ‘धीरे-धीरे‘ में अपनी जोरदार केमिस्ट्री का जलवा बिखेर रहे रितिक रोशन और सोनम कपूर ने अब फिल्म में साथ काम करने में दिलचस्पी दिखाई है। ‘आशिकी‘ फिल्म का मशहूर गाना ‘धीरे धीरे‘ के नए संस्करण के लांच के दौरान  रितिक ने मीडिया को बताया कि मैं सोनम के साथ काम करना चाहता हूं।मेरे ख्याल से हमें साथ में एक फिल्म करनी चाहिए। सोनम ने भी रितिक की तारीफ में कहा कि मैं उनके साथ फिल्म में भी काम करना पसंद करूंगी। रितिक और सोनम ने इससे पहले एक स्मार्टफोन के विज्ञापन में भी साथ काम किया है।लेकिन अब दोनों ने एक साथ फिल्मों में काम करने की इच्छा जताई है। सोनम कपूर आने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आने वाली हैं। 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय