‘सत्संग‘ में एक साथ नजर आएंगे अजय और अमृता

September 12, 2015 | 05:35 PM | 1 Views
Amrita_Rao_Ajay_Devgan_niharonline

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री अमृता राव एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। दोनों जल्द ही फिल्म ‘सत्संग‘ में नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर प्रकाश झा की आगामी फिल्म का नाम है सत्संग।खबरों के अनुसार इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री अमृता राव मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

ये फिल्म प्रकाश झा की दूसरी फिल्मों की तरह ही सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में अमृता एक नए अवतार में दिखाई देगी। आपको बता दें कि अजय देवगन और अमृता राव पहले भी एक साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं।

फिल्म सत्याग्रह में दोनों साथ में पर्दे पर नजर आए थे।प्रकाश झा की आगामी फिल्म ‘सत्संग‘ भी एक सामाजिक मुद्दे पर बनी है। प्रकाश झा इन दिनों अपनी ‘गंगाजल 2‘ की शूटिंग में वयस्त है। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चैपडा मुख्य भूमिका में है।वहीं अजय देवगन ही अभी हाल में रिलीज हुई फिल्म दृश्यम को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय