अमिताभ बच्चन ने पोस्ट की दुर्गा की सबसे बड़ी मूर्ति

October 20, 2015 | 03:13 PM | 3 Views
amitabh_bachchan_shares_worlds_largest_idol_of_durga_maa_niharonline

बॉलीवुड  के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने प्रशंसकों को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए देवी की 88 फीट की एक मूर्ति की तस्वीर पोस्ट की। यह मूर्ति शहर की सबसे बड़ी प्रतिमा कही जा रही है।

सीमेंट से बनी यह मूर्ति दक्षिणी कोलकाता के देशप्रिया पार्क में विराजमान है। इस विशाल मूर्ति को अंतिम रूप देने में 40 से ज्यादा कलाकारों की दो माह से अधिक की मेहनत लगी है।

अमिताभ ने देवी की मूर्ति के बारे में ट्विटर पर लिखा कि सभी को हैप्पी पूजो। शांति व समृद्धि। पूजा की बधाई हो। बिग बी ने लिखा, दुर्गा की मूर्ति सीमेंट से बनी है और दुनिया में दुर्गा की सबसे बड़ी मूर्ति है। यह कोलकाता में विराजमान है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय