बकवासबाजी करोगे तो ब्लॉक कर दूंगीःअनुष्का शर्मा

July 27, 2015 | 02:34 PM | 3 Views
anushka_sharma_niharonline

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह ट्विटर पर बकवास करने वालों को ब्लॉक कर देंगी।मशहूर फिल्मकार करण जौहर और अभिनेता ऋषि कपूर सहित कई अन्य फिल्मी हस्तियां साइबर दुर्व्यवहार का शिकार हो चुकी हैं।अनुष्का ने अब ऐसा करने वालों को हद में रहने वर्ना ब्लॉक होने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।अनुष्का ने ट्विटर पर लिखा कि अपने ट्विटर को सकारात्मक (जितना संभव हो सके) रखने की कोशिश कर रही हूं, इसलिए गैर-जिम्मेदाराना तरीके से बकवासबाजी करने वालों को ब्लॉक कर दूंगी।अनुष्का की इस ट्वीट के जवाब में महानायक अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आप मुझे ब्लॉक करने की जुर्रत मत करना क्योंकि ये सकारात्मक है,हाहाहा।इसके जवाब में अनुष्का ने लिखा कि ऐसा कतई नहीं करूंगी, मरते दम तक नहीं करूंगी सर!

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय