अर्जुन कपूर ने की करीना की तारीफ

October 31, 2015 | 11:40 AM | 6 Views
arjun-kapoor-kareena-kapoor-niharonline

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने करीना कपूर की तारीफ की है। करीना की तारीफ में अर्जुन ने कहा कि वो एक बेहद सरल किस्म की इंसान हैं, जो अपने स्टारडम को गंभीरता से नहीं लेतीं। अर्जुन का कहना है कि यही करीना की सबसे बडी खासियत है।

अर्जुन अपने बचपन में करीना को बेहद पसंद करते थे। ऐसे में उन्हें करीना के साथ आर बाल्की की ‘की एंड का‘ में काम करना काफी आसान लगता है। अर्जुन ने कहा कि सबसे पहली चीज जो मैंने उनसे सीखी, वह है सरल रहना। यहां इतना लंबा समय बिताने के बावजूद उन्होंने अपने आप को खोया नहीं है। वह हमेशा एक सी रही हैं। वह जैसी सेट पर हैं, वैसी ही इससे बाहर हैं।

अर्जुन ने करीना की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक जन्मजात अभिनेत्री हैं। वह अपने निर्देशकों की बात सुनती हैं। एक अभिनेत्री के तौर पर वह बेहद ध्यान से सुनती हैं कि निर्देशक क्या चाहता है। बहुत से लोगों की अपनी राय या नजरिया होता है लेकिन करीना ऐसा नहीं करतीं, वह अभी भी अपने निर्देशकों की बात सुनती हैं।

आपको बता दें कि करीना और अर्जुन जल्द हीं फिल्म ‘का एंड की‘ में नजर आएंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय