मुझे सुर्खियों में बने रहना पसंद हैःअर्जुन कपूर

July 04, 2015 | 03:31 PM | 1 Views
arjun_kapoor_niharonline

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि सुर्खियों में बने रहना उन्हे पसंद है।इसका वो भरपूर आनंद लेते हैं।निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर का कहना है कि एक सेलिब्रिटी के तौर पर मिलने वाले महत्व का वह पूरी तरह आनंद लेते हैं।उन्होंने कहा कि मैं किसी के नाम के सहारे बॉलीवुड में नहीं आया हूं।इस पहचान को पाने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है और अगर मैं इससे ही डर गया तो इस मेहनत का मतलब ही क्या रहा।अर्जुन ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि वे प्रसिद्धि पसंद नहीं करते वे सभी झूठ बोलते हैं।अर्जुन कपूर ने कहा कि हमारी फिल्मी दुनिया में हम लोगों का प्यार पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और फिर यदि आप यह कहना शुरू कर दें कि आपको यह पसंद नहीं तो यह बात समझ से परे है।उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि इस प्रसिद्धि को कैसे संभालना होता है।अर्जुन का कहना है कुछ लोग प्रसिद्धि को नहीं संभाल पाते इसलिए हो सकता है कि वे इसका आनंद नहीं ले पाते हों।उन्होंने कहा कि लेकिन मैं एक स्टार को मिलने वाले सम्मान और शोहरत का आनंद ले रहा हूं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय