अर्जुन रामपाल और मेहर लेंगे तलाक!

June 18, 2015 | 05:11 PM | 1 Views
arjun_rampal_and_his_wife_may_be_take_divorce_niharonline

एक बार फिर अर्जुन रामपाल और मेहर के तलाक की खबरें चर्चा में हैं।एक टैब्लायड ने दावा किया है दोनों इस समय अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से तलाक लेने की जुगत में हैं।इसके अनुसार, अर्जुन की पत्नी मेहर पिछले कुछ समय से वरिष्ठ वकील मृणालिनी देशमुख के संपर्क में हैं।बताया यह भी जा रहा है कि इस वक्त अर्जुन और मेहर तलाक से पहले छह महीने के कूल-ऑफ पीरियड में हैं। इसके बाद तलाक की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।पहले भी इन दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा में रही हैं।ऋतिक रोशन और सुजैन खान के अलग होने के बाद से ही अर्जुन और मेहर के रिश्ते भी अच्छे नहीं हैं। वे सुजैन के करीबी हैं। अपने बीच सब कुछ ठीक होने का दावा करने के लिए अर्जुन-मेहर कुछ समय पहले निर्देशक अभिषेक कपूर की शादी में पहुंचे थे। अर्जुन रामपाल ने साल 1998 में पूर्व मिस वर्ल्ड और सुपर मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी।उनकी दो बेटियां हैं माहिरा और मायरा।17 साल साथ निभाने के बाद शायद दोनों के रास्ते अलग हो जाएं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय