एक्टर रितिक रोशन और एक्ट्रेस सोनम कपूर पर फिल्माया गया गया‘ धीरे-धीरे‘ काफी मशहूर हो रहा है। दर्शक इस गाने के साथ रितिक और सोनम की केमेस्ट्री को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं रैपर यो यो हनी सिंह ने ‘धीरे-धीरे‘ गाने के साथ धमाकेदार शुरुआत की है। यह गीत रितिक रोशन और सोनम कपूर पर फिल्माया गया है। वहीं इस गाने को दर्शकों ने लगभग 7 लाख बार देखा है।ये सफलता रितिक और सोनम दोनों के लिए हीं हैं।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक टी-सीरीज की ओर से इस गाने का वीडियो पहली सितंबर को जारी हुआ था। यह 1990 की फिल्म ‘आशिकी‘ के लोकप्रिय गीत का रीमेक है।इस वीडियो को लोगों का इतना प्यार मिलने का कारण रितिक रोशन और सोनम कपूर की लाजवाब केमिस्ट्री है, जो काफी आकर्षक है।
सोनम और हनी सिंह, दोनों ने ट्विटर पर आभार प्रकट किया है। सोनम ने ट्विटर पर लिखा, इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया जबकि हनी सिंह ने भी ट्विटर पर लिखा,ज्यादा प्यार और समर्थन, सम्मान के लिए धन्यवाद।इस सफलता के बाद सोनम ,हनी सिंह सहित रितिक भी काफी खुश हैं। आने वाले में समय में हो सकता है कि रितिक और सोनम फिल्म में एक साथ नजर आ सकते हैं।