बॉलीवुड की फैशनेबल और स्टाइलिश एक्ट्रेस

September 05, 2015 | 04:38 PM | 6 Views
most_fashionable_actress_in_bollywood_niharonline

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस अपनी कला की वजह से तो कई अपनी फैशन की वजह से मशहूर हैं। कुछ ऐक्ट्रेस को उनके फैशन के लिए हीं जाना जाता है। वैसे तो फैशन के मामले में कई अभिनेत्रियां आगे हैं लकिन इनमें से कुछ का नाम खास है।पढिए उन एक्ट्रेस के बारे में जो फैशन में हैं सबसे आगे साथ ही बॉलीवुड में जिन्हें माना जाता है सबसे स्टाइलिश।

करीना कपूरःकरीना कपूर को बॉलीवुड में फैशनेबल माना जाता है। अलग-अगल इवेंट में करीना के फैशन के अंदाज को देखा जा सकता है। करीना कम्फर्ट को ही फैशन मानती है। करीना का मानना है जिस कपड़े में वो सहज महसूस करती हैं वो फैशन हैं।

करीना को अक्सर साड़ी, जींस-टीशर्ट,गाउन के साथ देखा जाता है। हालांकि करीना का मानना है कि भारतीय महिलाएं साड़ी में हीं सुंदर लगती हैं।करीना को बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस भी स्टाइल आइकॉन थीं। शॉर्ट स्कर्ट से लेकर अपनी हेयर स्टाइल तक करीना सभी चीजों पर एक्सपेरिमेंट किया करती हैं। करीना खूबसूरत होने के साथ काफी स्टाइलिश भी हैं।

सोनम कपूरः बॉलीवुड की फैशनेबल एक्ट्रेस की लिस्ट में सोनम कपूर का नाम सबसे उपर रखा जाता है। सोनम अपने फैशन सिम्बल की वजह से हीं बॉलीवुड में जानी जाती हैं।

सोनम कपूर के फैशन के सभी दीवाने हैं। फैशनेबल एक्ट्रेस सोनम कपूर का अपना अलग हीं स्टाइल है।सोनम समय-समय अपने डिजाइनर वार्डरोब में बदलाव करती रहती है।

कंगनाः बॉलीवुड ‘क्वीन‘ कंगना भी फैशन की बेहद दिवानी हैं। फिल्मों में अच्छे अभिनय के साथ कंगना को फैशन के लिए भी जाना जाता है। कंगना हमेशा अलग दिखने की कोशिश करती हैं। कंगना को उनके लुक के प्रयोग के लिए भी जाना जाता है। वो हमेशा एक अलग अंदाज में नजर आती हैं। खुद के फैशन को नया अंदाज देने के लिए वो इंटरनैशनल फैशन मैगजीन और पिक्चर भी देखती हैं।

                                                     कंगना को बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्ट्रेस माना जाता है। वह रील के साथ रियल लाइफ में भी अपने फैशन और स्टाइल के चलते सुर्खियों में रहती हैं। कंगना के फैशन के अलावा तौर-तरीकों की तुलना कई बार इंटरनेशनल पॉप सिंगर लेडी गागा से की जाती है।

आलिया भट्टः क्यूट एक्ट्रेस आलिया भी अपने स्टाइल और फैशन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि बॉलीवुड में आए आलिया को बहुत वक्त नहीं हुआ है लेकिन उन्हे फशन की पूरी समझ है। अक्सर को नए-नए अंदाज में नजर आती हैं।

आलिया के कपड़ों का कलेक्शन काफी अच्छा है।आलिया को अक्सर डिफरेंट और बेहतरीन एक्सेसरी के साथ भी देखा जाता है। आपको बात दें कि आलिया के पास हैंड बैग के काफी कलेक्शन हैं। वो अपने फैशन में हैंड बैग का खास खयाल रखती हैं।

प्रियंका चोपड़ाः प्रियंका चोपड़ा कितनी फैशनेबल हैं ये किसी को बताने की जरूरत नहीं हैं। प्रियंका को अक्सर नए लुक के साथ देखा जाता है। उनके फैशन में फुट वेयर की जगह अहम है।

ऐश्वर्या राय बच्चनः ऐश्वर्या राय भले हीं मां बन गईं हो लेकिन फैशन के मामले में वो आज भी सबसे आगे हैं। 41 साल की ऐश्वर्या को आज भी स्टाइल आइकन माना जाता हैं।

ऐश्वर्या खूबसूरत होने के साथ फैशनेबल भी हैं। पूर्व विश्वसुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने ग्लैमरस और हॉट अवतार के लिए जानी जाती हैं।

कल्कि कोचलिनः स्टाइलिश एक्ट्रेस की बात हो और कल्कि कोचलिन का नाम नहीं आए ऐसा तो हो हीं नहीं सकता।कल्कि को अक्सर ऐसे परिधानों में देखा जाता है जो पहनने में काफी आरामदायक होते हैं।

उनके वार्डरोब में काफी मिली-जुली वस्तुएं भी हैं, इसमें जनपथ से लेकर डिजाइनर परिधानों और पैरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक के परिधान भी शिरकत हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय