‘दिलवाले‘ और ‘बाजीराव मस्तानी‘ का पहला वीकेंड कलेक्शन

December 21, 2015 | 04:05 PM | 4 Views
bajirao-mastani-dilwale-first-weekend-collection-niharonline

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले‘ और ‘बाजीराव मस्तानी‘ कमाई के मामले में लगभग आस-पास है।पहले वीकेंड पर फिल्म ‘दिलवाले‘ और ‘बाजीराव मस्तानी‘ दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई।पहले वीकेंड घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘दिलवाले‘ ने 65.09 तो ‘बाजीराव मस्तानी‘ ने 46.77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
‘दिलवाले‘ इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में भी अच्छी कमाई कर रही है।ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म ने ओवरसीज में अब तक 56.38 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।यानी कि वर्ल्डवाइड बिजनेस के मामले में फिल्म ने 121.47 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘दिलवाले‘ में शाहरुख खान, काजोल देवगन, वरुण धवन और कृति सेनन अहम रोल में हैं। वहीं ‘बाजीराव मस्तानी‘ का डायरेक्शन संजय लीला भंसाली ने किया है।फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं।दोनों ही फिल्में बीते 18 दिसंबर को रिलीज हुई थीं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय