छोटे बालों के साथ ऐसा है बिपाशा का न्यू लुक

June 08, 2016 | 11:03 AM | 2 Views
bipasha-basu-new-look-in-short-hair-niharonline

अभिनेत्री कंगना रनोत और प्रियंका चोपड़ा के छोटे बालों वाली हेयर स्टाइल के बाद अब बिपाशा बसु ने भी अपने बाल छोटे करवाकर नया लुक अपनाया है।

बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई हेयरस्टाइल में अपनी एक तस्वीर शेयर की। बिपाशा ने लॉन्ग बॉब (लॉब) हेयरस्टाइल करवाया है।

बिप्स ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ’मुझे छोटे बाल पसंद हैं लेकिन जैसे ही मैंने अपने बाल कटवाए मुझे अपने लंबे बाल याद आ रहे हैं, क्या किया जाए।

बिपाशा ने अप्रैल में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली है। करण ’3 देव’ में के के मेनन, कुणाल रॉय कपूर और रवि दुबे के साथ दिखाई देंगे।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय