एक्टर के बाद कोरियोग्राफर बने अमिताभ

October 01, 2015 | 03:17 PM | 5 Views
amitabh_choreographer_tv_show_niharonline

बॉलीवुड के महान एक्टर अमिताभ बच्चन अब एक्टिंग के बाद कोरियोग्राफर बन गए हैं। आगामी टेलीविजन शो के ट्रेलर के लिए खुद बिग बी कोरियोग्राफर बन गए।शो ‘आज की रात है जिंदगी’ में वो एक अलग अवतार में नजर आएंगे।इससे पहले उन्हें इस रूप में कभी नहीं देखा गया है।

वह इस शो को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने इसका ट्रेलर खुद कोरियोग्राफ करने का फैसला किया।शो के ट्रेलर में अमिताभ एक लिफ्ट में नृत्य करते नजर आ रहे हैं।उन्होंने अपने इस डांस में तालियों को खुद डिजाइन किया है। अमिताभ इस शो के साथ 15 साल बाद स्टार प्लस पर वापसी कर रहे हैं।

वह शो के हर पहलू में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। 72 साल के अमिताभ इस ट्रेलर में काफी जोश में हैं। ट्रेलर को देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि शो वाकई हट कर होगा। हालांकि अभी तक शो के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि ये शो किस तरीके का होगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय