आलिया नहीं जानती प्याज का भाव!

October 24, 2015 | 12:47 PM | 5 Views
alia-bhatt-niharonline

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्‌ट का सामान्य ज्ञान फिर एक बार मजाक का पात्र बन गया। पहले पृथ्वीराज चैहान को भारत का राष्ट्रपति बता चुकीं आलिया ने टीवी कॉमेडी शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल‘ में पहुंची। इस दौरान आलिया ने एक बार फिर कुछ ऐसा बोलकर अपने आलोचकों को मौका दे दिया।

शो में जब उनसे पूछा गया कि प्याज इस समय कितने रुपए प्रति किलो बिक रही है? आलिया ने चैंकाने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा ‘सात रुपए किलो’। उनके इस जवाब को सुनकर जब सब हंसने लगे तो उन्होंने कहा ‘सॉरी, गलती हो गई। 17 रुपए किलो।’
दर्शकों की हंसी से आलिया समझ गईं कि उन्होंने दोबारा भी गलत ही जवाब दिया है। शाहिद भी बोलने से नहीं चूके कि ‘17 रुपए में बेचेगा तो भाजीवाला मुंबई ही नहीं, बल्कि इंडिया छोड़कर भाग जाएगा।’ आलिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वाकये ने आलिया को सामान्य ज्ञान के मामले में अपनी इमेज सुधारने वाला वीडियो फिर से जारी करने पर मजबूर कर दिया है। उम्मीद है कि आलिया अब खबरों पर नजर रखेंगी। हालांकि, पहले जब उनका मजाक उड़ाया गया था तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए किताबें पढ़ी थीं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय