फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थी ये हिरोइनें

September 10, 2015 | 05:18 PM | 3 Views
bollywood_actress_who_lost_their_wait_niharonline

बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्री हैं जो अपनी छरहरी और स्लिम-ट्रीम फिगर के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जाने हैं कि आज के समय में स्लिम दिखने वाली ये खूबसूरत अभिनेत्री फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थी।कुछ ऐसी की अभिनेत्रियों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं लेकिन अब बिल्कुक दुबली-पतली और फिट फिगर के साथ बॉलीवुड पर राज कर रही हैं।

करीना कपूरः बॉलीवुड में जीरो फिगर का ट्रेंड लाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर के फिगर की तारीफ हर कोई करता है लेकिन शायद आपको पता नहीं होगा कि आज के समय में जीरो फिगर वाली करीना फिल्मों में आने से पहले काफी मोटी हुआ करती थीं। लेकिन धीरे-धीरे करीना ने अपना वजन कम किया। इसके बावजूद भी करीना की गिनती छरहरी एक्ट्रेस की लिस्ट में नहीं की जाती थी।लेकिन फिल्म ‘टशन‘ के लिए करीना ने अपना फिगर जीरो कर लिया। इसके लिए बेबो ने काफी मेहनत की। आज के दौर में करीना की गिनती बॉलीवुड की स्लिम एक्ट्रेस में की जाती है।

आलिया भट्टः फिल्मों में आने से पहले आलिया का वजन भी काफी ज्यादा था। स्टूडेंट आॅफ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया फिल्मों में आने से पहले आज जैसी फिट और स्लिम नहीं थी। आलिया ने भी अपने वजन को कम करने के लिए काफी मशक्कत की। फिल्मों में आने के लिए इसने सिर्फ तीन महीने में 16 किलो वजन कम किया। इसके बाद हीं आलिया फिल्मों में आईं।

सोनाक्षी सिन्हाः अपना वजन कम करने के लिए सोनाक्षी को भी काफी पसीना बहाना पड़ा। सोनाक्षी सुबह सुबह वेट लॉस ट्रेनिंग करती हैं।बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले सोनाक्षी का वजन लगभग 90 किलो था। सोनाक्षी ने लगभग 30 किलो वजन कम किया। वेट कम करने के बाद ही सोनाक्षी ने ‘दबंग‘ के साथ फिल्मों में एंट्री। दबंग में सोनाक्षी का रूप देखने के बाद  ये अंदाजा नहीं लगाया जा सकता था कि ये कभी मोटी हुआ करती थीं।

सोनम कपूरः फैशन के लिए जानी जाने वाली मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस सोनम कपूर भी काफी मोटी हुआ करती थी। फिल्म सावंरिया के लिए सोनम में 35 किलो वजन कम कर अपनी काया को छरहरा बनाया। फिल्म सावंरिया में सोनम पतली और बेहद खूबसूरत नजर आई। आपको बता दें कि बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनम का वजन 86 किलो था। 86 किलो की सोनम ने अपनी लगन और मेहनत से खुद को स्लिम बनाया।

जरीन खानः हाॅट और स्लिम दिखने वाली जरीन भी पहले काफी मोटी हुआ करती थी। फिल्मों मं करियर की शुरूआत करने से पहले जरीन का वजन लगभग 100 किलो से भी ज्यादा था। फिलहाल जरीन का वजन 55 किलो है।

 

 

 

 

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय