बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और एक्ट्रेस सोनम कपूर खादी का प्रचार करते नजर आए। भारत के फैशन डिजाइन काउंसिल (एफडीसीआई) की ‘हट्स टू हाई स्ट्रीट‘ पहल के लिए खादी का प्रचार करते देखा गया।
सलमान ने सोनम के साथ आईआईएम परिसर में रैम्प वॉक कर खादी का प्रचार किया। इस मौके पर रोहित बाल और राजेश प्रताप सिंह जैसे कई जाने-माने डिजाइन सहित नए डिजाइनरों द्वारा पेश संग्रहों में भारतीय विरासत की झलक देखी गई।
इस समारोह में सलमान ने खादी परिधान पहन कर रैंप पर वाक किया और कुछ समय बाद सोनम को भी उनके साथ रैंप पर खादी का प्रचार करते देखा गया।सलमान ने इस दौरान खादी पर अपने विचार साझा किए और युवाओं से उनके परिधानों में खादी को शामिल करने का आग्रह किया।
सलमान और सोनम को साथ देखकर समारोह में शामिल एनआईएफटी और आईआईएम के विद्यार्थियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।सभी ने दोनों कलाकारों का जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।खादी के कपड़ों में सलमान और सोनम दोनों ही अच्छे लग रहे थे।
सलमान ने कहा, ‘हमें खादी पहनने पर गर्व होना चाहिए और मेरा मानना है कि अगर हम कलाकार, राजनेताओं से अलग खादी पहनना शुरू करेंगे, तो यह ज्यादा कारगर होगा।







