सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में काम नहीं कर पाने का मलाल है। आपको बता दें कि इस फिल्म रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में हैं। कई सालों से बन रही इस फिल्म के लिए कई बार कलाकारों को बदला गया।
शुरू में भंसाली ने घोषणा की थी कि यह फिल्म सलमान और ऐश्वर्या रॉय को लेकर बनाएंगे लेकिन दोनों के बीच में अलगाव के बाद वे इसका हिस्सा नहीं बन सके।बाद में शाहरूख खान और रितिक रोशन के भी इसमें काम करने की खबरें सामने आई।
आखिरकार बाजीराव की भूमिका के लिए रणवीर सिंह को चुना गया। अभिनेत्री के लिए करीना कपूर के नाम की चर्चा थी लेकिन यह सिरे नहीं चढ़ सका। आखिरकार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को काशीबाई और मस्तानी की रोल के लिए चुना गया। सलमान ने कहा कि ‘बाजीराव मस्तानी‘ में काम नहीं करने का मलाल है। मुझे‘प्रेम रतन धन पायो’ में काम करना था। मैंने पटकथा सुनी है। यह बहुत ही अच्छी पटकथा है।
सलमान खुलासा किया कि करीना और उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए एक फोटोशूट किया था लेकिन वो इस फिल्म में काम नहीं कर सके।