50 साल के हुए शाहरुख खान,मिली बधाईयां

November 02, 2015 | 05:16 PM | 3 Views
shahrukh-khan-birthday-niharonline

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज 50 साल के हो गये हैं। इस मौके पर उनके दोस्तो, साथियों और परिवार वाले के साथ दर्शकों ने भी बधाई दी। उनके दिन को खास बना दिया।

बॉलीवुड आदशाह को उनकी पत्नी गौरी खान की ओर से दी गयी शुभकामना सुर्खियों में हैं। गौरी ने शाहरुख के जन्मदिन पर उनकी एक तस्वीर लगायी है जिसमें वह केक काट रहे हैं।

27 साल के अपने कैरियर में शाहरुख ने बाजीगर, डर, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें जैसी कई हिट फिल्में दी।

फिल्म निर्माता करण जौहर ने शाहरुख को बधाई दी है और खुद को निर्देशक बनाने का श्रेय उन्हें दिया है। शाहरुख को लेकर ‘डॉन‘ बनाने वाले फरहान अख्तर ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामना दी है। अभिनेता की ‘हैप्पी न्यू ईयर‘ की निर्देशक फराह खान और उनके सह कलाकारों बोमन ईरानी और सोनू सूद ने भी उन्हें शुभकामना दी है।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा के अलावा अभिनेता अनुपम खेर ने भी उन्हे जन्मदिन की शुभकामना दी।गायक सोनू निगम ने ट्वीट कर शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामना दी है। अभिनेत्री सोफी चैधरी और अभिनेता विवेक ओबराय ने भी अभिनेता शाहरुख खान के 50 वें जन्मदिन के मौके पर उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय