जल्द होगी दीपिका और रणवीर सगाई !

June 10, 2015 | 04:30 PM | 5 Views
deepika_and_ranbir_will_be_engaged_niharonline

डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सगाई कर सकते हैं।दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह मलेशिया में हुए आइफा अवॉर्ड्स की रिहर्सल छोड़कर दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण का जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बेंगलुरु आ गए थे।यही नहीं, उन्होंने इस बर्थडे पार्टी को होस्ट भी किया।इससे दीपिका और उनकी फैमिली रणवीर से काफी इम्प्रेस हो गई।ऐसे में, सूत्रों की मानें तो दीपिका के पेरेंट्स चाहते हैं कि दोनों अपने रिलेशनशिप को रिश्ते में बदल दें और जल्द से जल्द सगाई कर लें।हाल ही में हुए आइफा अवॉर्ड्स में रणवीर ने दीपिका को स्टेज पर ही प्रपोज कर दिया था, जिससे ये साफ हो गया था कि वह भी इस रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हैं।कहा तो ये भी जा रहा है कि दीपिका भी सगाई के लिए तैयार हैं।पहले वह इतनी जल्दी कोई भी कमिटमेंट करने के मूड में नहीं थीं।आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका इन दिनों बाजीराव मस्तानी की शूटिंग भी कर रहे हैं।इससे पहले इनकी जोड़ी रामलीला में भी नजर आ चुकी है।लेकिन अब ये दोनों जोडि़या रियल लाइफ में भी साथ निभाने की सोच रहे हैं।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय