रणवीर के बर्थडे पर दीपिका परिवार संग पहुंची थी लंदन!

July 11, 2015 | 12:59 PM | 5 Views
deepika_ranveer_niharonline

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपना जन्मदिन लंदन में मनाया है।खबर ये थी कि रणवीर के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में दीपिका पादुकोण पहुंची थीं लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दीपिका इस सेलिब्रेशन के लिए अकेली नहीं गईं थी।अपने करीबी दोस्त के जन्मदिन में इसमें शामिल होने के लिए दीपिका पादुकोण अपने पूरे परिवार के साथ लंदन पहुंचीं थीं जहां रणवीर सिंह का परिवार भी मौजूद था।आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के इश्क के चर्चे आजकल आम हैं।कुछ समय पहले ही रनवीर की तबीयत खराब होने पर दीपिका ने उनका खूब ख्याल रखा था वहीं उनका हालचाल जानने के लिए रात के समय रणवीर के घर के बाहर भी देखी गई थीं।दीपिका और रणवीर संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ काम कर रहे हैं।फिल्म इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी।कुछ महीनों से दोनों के अफेयर के चर्चे का बाजार भी गर्म है।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय