सलमान के जन्मदिन पर दीपिका गिफ्ट करेंगी दुल्हन!

December 16, 2015 | 04:00 PM | 2 Views
deepika-gift-for-salman-khan-niharonline

बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान जल्द ही 50 साल के होने वाले हैं।उनके इस जन्मदिन पर दीपिका पादुकोण अपनी तरफ से उन्हें एक खास गिफ्ट देना चाहती हैं।दीपिका चाहती हैं कि सलमान अब शादी कर लें और वो उन्हें जन्मदिन पर दुल्हन गिफ्ट करने की बात कर रही हैं।
दीपिका आजकल अपनी फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इसी दौरान किसी पत्रकार ने पूछा कि सलमान के बर्थडे पर आप उन्हें क्या गिफ्ट देना चाहेंगी तो दीपिका ने तुरंत जवाब दिया कि वो सलमान को दुल्हन गिफ्ट करना चाहती हैं।
दीपिका ने इस मौके पर सलमान के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है, उन्होंने कहा कि मैं सलमान के साथ काम करना चाहती हूं, वो ऐसे सुपरस्टार हैं जो किसी के साथ भी अच्छे लगते हैं।इससे पहले हेमा मालिनी ने भी सलमान खान को शादी करने की सलाह दी थी।हेमा ने कहा था कि सलमान को अब शादी कर लेनी चाहिए।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय