दीपिका ने पूरी की ‘बाजीराव मस्तानी‘ की शूटिंग

October 29, 2015 | 01:55 PM | 4 Views
deepika-padukone-bajirao-mastani-niharonline

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी‘ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली है। संजय की इस फिल्म में दीपिका के अलावा प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्‍म की कहानी एक ऐतिहासिक प्रेमकहानी पर आधारित फिल्‍म हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर दीपिका ने ट्वीट किया कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है।

यह फिल्म मराठा साम्राज्य के मराठा योद्धा बाजीराव प्रथम और उनकी दूसरी पत्नी मस्तानी की कहानी पर आधारित है। बाजीराव की भूमिका रणवीर ने निभायी है। दीपिका ने मस्तानी की भूमिका निभायी है। प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका में हैं।

इस फिल्‍म में दीपिका घुड़सवारी और तलवारबाजी भी करती नजर आयेंगी।फिल्म का पहला गाना और ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के पहले गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह फिल्म 18 दिसंबर को प्रदर्शित होगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय