फिल्म ‘तमाशा‘ का पहला गाना रिलीज

October 09, 2015 | 04:37 PM | 2 Views
deepika_ranbir_tamasha_first_song_matargashti_niharonline

एक्टर रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म ‘तमाशा‘ का पहला गाना रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं ‘मटरगश्ती खुली सड़क में...‘इस गाने में दीपिका और रणवीर बेहद हीं प्यारे लग रहे हैं। दीपिका ने गाने में ब्लू और व्हाइट कलर के कपड़े पहने हैं। एक बार फिर मोहित चैहान ने रणबीर कपूर के लिए गाना गाया है। इस गाने में रणबीर कपूर और दीपिका फ्री स्टाइल डांस करते हुए नजर आते हैं। गाने के वीडियो में डांस मूव्स के अलावा लोकेशंस भी बहुत शानदार हैं। रणबीर इसमें लीजेंड एक्टर देव आनंद के स्टेप्स भी करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को लिखा है इरशाद कामिल ने और ए आर रहमान ने इसे म्यूजिक दिया है। आपको बता दें कि इस फिल्म का दर्शकों को भी इंतजार है। तमाशा 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इम्तियाज ने दीपिका और रणवीर को लेकर फिल्में बनाई है जो हिट रही। रणवीर और दीपिका लम्बे समय बाद एक साथ पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। रणवीर को इस फिल्म से काफी उम्मीद है क्योंकि कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म बाॅम्बे वेलवेट फिल्म पर्दे पर बुरी तरीके से पिट गई।वैसे भी रणवीर दीपिका को खुद के लकी मानते हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों इस फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय