फिल्म ‘तमाशा‘ का ट्रेलर जारी

September 23, 2015 | 02:33 PM | 2 Views
deepika_ranbir_movie_tamasha_trailer_niharonline

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘तमाशा‘ का ट्रेलर जारी हो गया है। इस ट्रेलर में एक्टर रणवीर और एक्ट्रेस दीपिका की शानदार केमेस्ट्री नजर आ रही है। ट्रेलर में रणवीर एक मस्तमौला आशिक नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका काफी बिंदाज दिख रही है। एक सीन में तो दीपिका गालियों की बौछार करती नजर आई हैं।

इस फिल्म का दर्शकों को भी इंतजार है। तमाशा 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पहले इम्तियाज ने दीपिका और रणवीर को लेकर फिल्में बनाई है जो हिट रही। एक बार फिर से इम्तियाज इन दोनों को लेकर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका लम्बे समय बाद एक साथ पर्दे पर दिखाई दे रहे हैं। रणवीर को इस फिल्म से काफी उम्मीद है क्योंकि कुछ महीने पहले रिलीज हुई फिल्म बाॅम्बे वेलवेट फिल्म पर्दे पर बुरी तरीके से पिट गई।

वैसे भी रणवीर दीपिका को खुद के लकी मानते हैं। ब्रेकअप के बाद दोनों इस फिल्म में साथ दिखाई देने वाले हैं इसलिए उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय