बाजीराव मस्तानी में दीपिका पहनेंगी राजसी परिधान

June 26, 2015 | 06:03 PM | 5 Views
Deepika_padukone_niharonline

चेन्नई एक्सप्रेस में मिन्नमा, फाइंडिंग फैनी में गोवा की एंजी, हैप्पी न्यू ईयर में मराठी मोहिनी और पीकू में बंगाली पीकू बनने के बाद दीपिका अब मुगल परिवेश में ढलेंगी।अब तक आपने दीपिका को कई तरह के किरदारों में देखा।संजय भंसाली की बाजीराव मस्तानी में वो राजसी परिधानों में नजर आएंगी।इस फिल्म में दीपिका मस्तानी का किरदार निभाएंगी। मस्तानी बेटी तो बुंदेलखंड के महाराजा छत्रसाल की थी पर मां रूहानी बाई पर्शियन मुस्लिम थीं। बाजीराव से विवाह के बाद भी उसके तौर-तरीके मुस्लिम मल्लिका जैसे होंगे।फिल्म में दीपिका भारी-भरकम शरारा और कुर्ते पहनेंगी। डिजाइनर अंजू मोदी कॉस्ट्यूम बना रही हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म में अंगरखे, नव्वारी साड़ी और मुगल काल के भव्य कॉस्ट्यूम दिखाई देंगे।दीपिका के किरदार के लिए बनाए कपड़ों में लहंगा, शरारा, दुपट्टा होंगा।फिल्म के एक भाग में वे पेशवा रानी की तरह भी दिखेंगी। फिल्म में युद्ध कला और घुड़ सवारी में दक्ष दीपिका का वॉरियर अवतार भव्य बख्तरबंद के साथ नजर आएगा।

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय