93 साल के हुए ‘ट्रेजिडी किंग‘ दिलीप कुमार

December 11, 2015 | 11:40 AM | 1 Views
dileep-kumar-celebrates-his-93-birthday-niharonline

फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता दिलीप कुमार आज 93 वर्ष के हो गए।दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को हुआ था।दिलीप कुमार को उनके दौर का बेहतरीन अभिनेता माना जाता है साथ हीं इन्हें ‘ट्रेजिडी किंग‘ भी कहा जाता था। दिलीप कुमार के जन्म का नाम मुहम्मद युसुफ खान है।उनका जन्म पेशावर (अब पाकिस्तान मंे) में हुआ था।उनके पिता मुंबई आ बसे थे, जहाँ उन्हांेने हिन्दी फिल्मों में काम करना शुरू किया।उन्होंने अपना नाम बदल कर दिलीप कुमार कर दिया ताकि उन्हें हिन्दी फिल्मों में ज्यादा पहचान और सफलता मिले।

दिलीप कुमार ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई फिल्मों में काम किया।उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, इसके अलावा दिलीप कुमार को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से भी सम्मानित किया गया है।इस बार दिलीप कुमार अपना जन्मदिन शांतिपूर्ण तरीके से मनाएंगे।

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया, हम इस वर्ष केवल परिवार के साथ शांतिपूर्वक जन्मदिन बनाएंगे।वह चेन्नई में हुई त्रासदी से दुखी हैं।यह एक बड़ी त्रासदी है और हमें नहीं लगता कि इस समय कोई भी खुशी मनाना सही होगा। सायरा वैसे भी दिलीप कुमार का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के पक्ष में नहीं है क्योंकि उन्हें लगता है कि जब भी उनका जन्मदिन मनाया जाता है तो वह बीमार पड़ जाते हैं।

 

ताजा समाचार

सबसे अधिक लोकप्रिय